प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात के दौरे का आज दूसरा दिन है। शनिवार को पीएम मोदी को गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पहुंच गए है। इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। वहीं सिविल सर्विसेज प्रोबेशनर्स को संबोधित करेंगे।
मार्च में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से मोदी का अपने गृह राज्य गुजरात का यह पहला दौरा है।बता दें की शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने एकता मॉल, बच्चों के लिए पोषक पार्क, सरदार पटेल प्राणी उद्यान में ‘जंगल सफारी’ और एकता क्रूज का भी उद्घाटन किया। ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास स्थित एक खास स्टोर ‘एकता मॉल’ का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर के पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों को बेचने के लिए बने स्टॉल के पास कुछ समय गुजारा।
यहां पर पर्यटक एक छत के नीचे अलग-अलग राज्यों से संबंधित हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी कर सकते हैं। ‘हथकरघा और हस्तशिल्प में विविधता में एकता’ की थीम पर विकसित यह स्टोर 35,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। सरदार पटेल को समर्पित ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थल गुजरात में लोकप्रिय पर्यटन स्थल के तौर पर उभरा है। रूपाणी के साथ मोदी बाद में मॉल में स्थित विभिन्न एंपोरियम में गए।
जम्मू कश्मीर के स्टॉल पर मोदी ने विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी ली और इसे बनाने की प्रक्रिया को जानने में दिलचस्पी दिखायी। वातानुकूलित दो मंजिला स्टोर में विभिन्न राज्यों के पारंपरिक हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों के लिए 20 अलग-अलग एंपोरियम हैं।
इसके बाद प्रधानमंत्री का अगला पड़ाव बच्चों के लिए खास तौर पर बनाया गया पोषक पार्क था। इसका उद्घाटन करने के बाद उन्होंने पार्क का भ्रमण किया और बच्चों को आकर्षित करने वाली विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। यह दुनिया का पहला प्रौद्योगिकी आधारित पार्क है जो 35 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



