असम में बोलीं प्रियंका-सत्ता में आने पर रद्द करेंगे CAA, सरकारी नौकरी तथा मुफ्त बिजली का भी वादा

Summary :

आगामी विधानसभा चुनावों में मद्देनजर प्रियंका गांधी ने असम के तेजपुर में रैली की। इस रैली में बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि अगर असम में कांग्रेस को सत्ता मिलती है तो वो संशोधित नागरिकता कानून को रद्द करने के लिए नया कानून लाएगी।

आगामी विधानसभा चुनावों में मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा असम दौरे पर है। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। प्रियंका ने आज चाय बागानों में मजदूरों के साथ मुलाकात की और चाय की पत्तियां भी तोड़ी। इसके साथ ही उन्होंने तेजपुर में रैली को संबोधित किया 
रैली में कांग्रेस महासचिव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर असम में कांग्रेस को सत्ता मिलती है तो वो संशोधित नागरिकता कानून को रद्द करने के लिए नया कानून लाएगी। उन्होंने युवाओं को लुभाने के लिए नौकरियों का वादा भी किया। प्रियंका ने कहा कि असम में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कम से कम 5 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। 
प्रियंका गांधी ने तेजपुर रैली में वादों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनेगी तो बिजली की 200 यूनिट आप लोगों को मुफ्त में मिलेंगे। बिजली के बिल से आपके 1400 रूपए हर महीने बच जाएंगे। गृहणियों को प्रति माह 2000  रूपए गृहणी सम्मान के रूप में मिलेंगे। चाय के बगान में श्रमिकों को 365 रूपए का वेतन मिलेगा। 

प्रियंका के असम दौरे का दूसरा दिन, चाय बागानों में मजदूरों के साथ तोड़ी चाय की पत्तियां

Desk Team