मसूरी : राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की तीन दिवसीय सम्मेलन समाप्त हो गया। इस मौके पर विधायक गणेश जोशी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय एकता व अखंडता को तोड़ने वाली राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ जन जागरण करने का निर्णय लिया गया, वहीं पर्यावरण के संरक्षण के लिए भी कार्य करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन के समापन पर वरिष्ठ स्वयं सेवक इंद्रेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में देशभर से प्रतिनिधि शामिल हुए तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।
उन्होंने कहा कि बैठक में चीन व पाकिस्तान पर विशेष फोकस रहा व इन देशों के खिलाफ विश्व स्तरीय जनजागरण का निर्णय लिया गया। वहीं पर्यावरण के सरंक्षण के लिए भी जनजागरण करने का निर्णय लिया गया ताकि लोगे पेड़ लगायें, पानी को बचाएं। इसके लिए कार्यदल गठित किए गये। इस मौके पर मसूरी विधायक गणेश जोशी भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक होने के नाते वह बैठक में गये, जहां देश के सेना के बडे़ अधिकारी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी व विषय विशेषज्ञ मौजूद थे। उन्हाेंने कहा कि बैठक में राष्ट्रहित में अनेक निर्णय लिए गये, कश्मीर में धारा 370 व 35 ए के कारण जो नासूर बन गया है उसके खिलाफ जनजागरण करने का निर्णय लिया गया। उन्हाेंने कहा कि देश में जो माबलिंचिंग हो रही है उसमें राष्ट्रविरोधी ताकतों का हाथ है।
जो देश को अस्थिर करना चाहते हैं और भाजपा को बदनाम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी में गत वर्ष भी चाइना के बने सामानों का विरोध किया गया जो इस वर्ष भी किया जायेगा व जनता से अनुरोध किया जायेगा कि वह चाइना का बना सामान न खरीदें।


Download Android App
Download iOS App



