कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि वह राज्य में वैकल्पिक सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। विधानसभा में विश्वासमत हारने के बाद मंगलवार को कांग्रेस-JDS की 14 माह पुरानी सरकार गिर गई। इसके बाद मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने इस्तीफा दे दिया।
येदियुरप्पा ने यहां अपने प्रदेश मुख्यालय ‘‘केशव कृपा’’ में आरएसएस नेताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं दिल्ली से निर्देशों का इंतजार कर रहा हूं। मैं किसी भी वक्त विधायक दल की बैठक बुला सकता हूं और (दावा पेश करने के लिए) राजभवन जा सकता हूं। मैं इसके लिए इंतजार कर रहा हूं।’’
संसद में समीक्षा के बिना विधेयक पारित कर रही है सरकार: डेरेक ओ ब्रायन
उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आशीर्वाद और सहयोग से ही संभव हुआ है कि वह मुख्यमंत्री बनने के लिए तालुक से राज्य स्तर तक पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अगला कदम उठाने से पहले संघ परिवार के बड़ों से आशीर्वाद लेने यहां आया हूं।’’ सरकार बनाने के संबंध में येदियुरप्पा को मंजूरी देने के लिए बुधवार को दिल्ली में बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक होने की संभावना है।
वरिष्ठ बीजेपी विधायक जे सी मधुस्वामी ने कहा, ‘‘पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पर्यवेक्षक की मौजूदगी में नेता का चुनाव करने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाने के वास्ते हमें निर्देश देना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि हम राष्ट्रीय पार्टी है तो चीजें लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए, इसलिए हम उनके निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।
इसके बाद राज्यपाल से मिलने का समय मांगा जाएगा।’’ गौरतलब है कि विधानसभा में शक्ति परीक्षण में कुमारस्वामी को बीजेपी के 105 मतों के मुकाबले 99 वोट ही मिले।


Download Android App
Download iOS App



