पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। वित्त मंत्री और भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और गिरिराज सिंह भी मौजूद रहे। पुडुचेरी के घोषणापत्र के लिए बीजेपी ने 50 हजार लोगों से उनकी राय मांगी थी जिस पर विचार विमर्श करने के बाद घोषणापत्र जारी किया गया है।
बीजेपी पूरे जोर-शोर से यहां चुनाव प्रचार में लगी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को पोल-बाउंड पुडुचेरी में एक रैली को संबोधित भी करेंगे। बीजेपी नेता आर एमबलम सेल्वम ने शनिवार को मीडिया कर्मियों को बताया कि चुनावी रैली यहां पुडुचेरी मुदलियारपेट मार्ग पर स्थित एएफटी मिल में शाम 4 बजे होगी। बीजेपी एनआर कांग्रेस और अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। यह दूसरी बार है जब मोदी पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले यहां का दौरा करेंगे। मोदी ने 25 फरवरी को एक जनसभा को संबोधित किया था।
पुडुचेरी विधानसभा का चुनाव 6 अप्रेल को होगा। पुडुचेरी में एक ही चरण में सभी 30 पर वोटिंग करवाई जाएगी। पुडुचेरी में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है। इससे पहले यहां कांग्रेस की सरकार थी और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने अल्पमत में आने के बाद अपने पद से इस्तफा दे दिया था। तब से पुडुचेरी ने राष्ट्रपति शासन लागू है।


Download Android App
Download iOS App



