हाइलाइट्स: (पीएफआई के विरोध प्रदर्शन में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे)
(नारेबाजी के मामले की जांच कर रही है पुलिस)
(भाजपा ने की कार्रवाई की मांग)
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का चेहरा एकबार फिर देश के सामने आ चूका है। केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में संगठन ने पुणे शहर में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था।इस दौरान लगभग 40 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
मामले की जांच कर रही है पुलिस
पुलिस द्वारा वाहन में बैठाते समय कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों ने “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।पुलिस उपायुक्त सागर पाटिल ने कहा, “हमने अवैध रूप से प्रदर्शन करने के लिए पीएफआई सदस्यों के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज कर लिया है और हम नारेबाजी के मामले की जांच कर रहे हैं।”भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक नितेश राणे ने ट्विटर पर कहा कि पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।भाजपा के एक अन्य विधायक राम सतपुते ने भी कार्रवाई करने की मांग की।


Download Android App
Download iOS App



