राहुल गाँधी को मौका नहीं मिला,अधीर ने लोकसभा अध्यक्ष से राहुल के मामले पर चर्चा का आग्रह किया:अधीर रंजन चौधरी

Summary :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विषय पर सदन में चर्चा कराई जाए। उन्होंने बिरला को पत्र लिखकर यह भी कहा कि इस बारे में पता होना चाहिए कि क्या राहुल गांधी को अनुचित दंड दिया गया है।लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने गुजरात के अमरेली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नारणभाई कछाड़िया के मामले का हवाला दिया और कहा कि निचली अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद भी भाजपा के इस लोकसभा सदस्य को उच्च न्यायालय और फिर उच्चतम न्यायालय जाने काअवसर मिला।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विषय पर सदन में चर्चा कराई जाए। उन्होंने बिरला को पत्र लिखकर यह भी कहा कि इस बारे में पता होना चाहिए कि क्या राहुल गांधी को अनुचित दंड दिया गया है।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने गुजरात के अमरेली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नारणभाई कछाड़िया के मामले का हवाला दिया और कहा कि निचली अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद भी भाजपा के इस लोकसभा सदस्य को उच्च न्यायालय और फिर उच्चतम न्यायालय जाने काअवसर  मिला।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मामले में ऐसा नहीं हुआ और सूरत की निचली अदालत का परिणाम  आने के बाद उन्हें सदन की सदस्यता से तत्काल अयोग्य ठहरा दिया गया।चौधरी ने अनुरोध  किया कि इस विषय पर सदन में चर्चा होनी चाहिए।

Desk Team