हनुमान जयंती पर महाआरती करेंगे राज ठाकरे, बजरंगबली का प्रसाद खाकर इफ्तार करेंगे NCP कार्यकर्ता

Summary :

हनुमान जयंती पर मनसे प्रमुख पुणे के खालकर चौक मारुति मंदिर में महाआरती करेंगे तो वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुस्लिम कार्यकर्ता भी हनुमान जी का प्रसाद खाकर अपना रोजा पूरा करेंगे।

महाराष्ट्र में इन दिनों राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और राज्य सरकार आमने-सामने है। हनुमान जयंती पर मनसे प्रमुख पुणे के खालकर चौक मारुति मंदिर में महाआरती करेंगे तो वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुस्लिम कार्यकर्ता भी हनुमान जी का प्रसाद खाकर अपना रोजा पूरा करेंगे। 
राज ठाकरेपुणे के खालकर चौक मारुति मंदिर में महाआरती करेंगे। मनसे के नेता अजय शिंदे ने दावा किया है कि ठाकरे ने ही इस मंदिर को दोबारा तैयार करने में मदद की है। जबकि, एनसीपी का ‘सर्वधर्म’ कार्यक्रम पुणे के कारेवनगर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित होगा।
पुणे के साखली पीर तालीम के पास बने हनुमान मंदिर पर शाम 6:30 बजे इफ्तार कार्यक्रम आयोजन किया गया है। एनसीपी के सचिव रविंद्र मालवदकर ने इफ़्तार का आयोजन किया है. पिछले 34 सालों से हनुमान जयंती के मौके पर हर साल हिंदू मुस्लिम साथ आते हैं।
लाउडस्पीकर को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गर्म
मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम देने के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति गर्म है। राज ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वसले पाटिल ने चेतावनी देते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में किसी को भी माहौल खराब करने नहीं देंगे।

मनसे की संजय राउत को धमकी, ‘अपना लाउडस्पीकर बंद करें नहीं तो………’

Desk Team