देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। यहा पर इस महामारी से अब कई नेता लोग संक्रमित हो चुके है तो कई नेताओं की मौत भी गयी है। इस बीच राजस्थान में भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है। भाजपा अध्यक्ष ने इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट में कहा, “कोविड के बाद मैं उपचार के दौर से गुजर रहा हूं और इसलिए किसी व्यक्ति से मिलने या मोबाइल फोन पर किसी से बात करने में असमर्थ रहूंगा। अच्छी तरह से ठीक होने के बाद आप सभी से मिलने के लिए जल्द ही वापस आउंगा।” भाजपा सूत्रों ने कहा कि पूनिया को कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद फिर से बुखार की शिकायत के कारण रविवार शाम को मेदांता के लिए रेफर कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



