देशभर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। बूंदी जिले में केशोरायपाटन के रणगौरिया से सुबह आठ बजे से यात्रा शुरू हुई। यात्रा में सीएम अशोक गहलोत राहुल गांधी के साथ कदमताल मिलाते हुए नजर आए।यात्रा में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती है। सुबह करीब 11 बजे यात्रा में लंच ब्रेक होगा। दोपहर बाद 3:30 बजे दूसरा फेज स्टार्ट होगा।
आपको बता दें कि राहुल गांधी रणथंभौर से सुबह ही यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। यात्रा में 12 दिसंबर को यात्रा में महिला दिवस रखा गया है। इसे महिला शक्ति पदयात्रा नाम दिया है। बता दें, राहुल गांधी के एक दिन के ब्रेक के बाद यात्रा शुरू हो रही है। राहुल गांधी शुक्रवार को रणथंभौर में थे। 9 दिसंबर को सोनिया गांधी का जन्मदिन था, सोनिया गांधी जन्मदिन मनाने के लिए रणथंभौर में है।
CM गहलोत पीएम मोदी संग वीसी में शामिल हुए
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सीएम अशोक गहलोत आज 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट से केशोरायपाटन बूंदी के लिए रवाना हुए। गहलोत को 7.45 पर बूंदी पहुंच गए। सीएम गहलोत केशोरायपाटन के नजदीक एक निजी फार्म हाउस पर बने हैलीपेड पर उतरेंगे। शुक्रवार को सीएम गहलोत का शेड्यूल बिजी रहा था। सीएम गहलोत पीएम मोदी संग वीसी में शामिल हुए। जबकि बजट पूर्व किसानों, पशुपालकों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किय। सीएम गहलोत ने कहा कि इस बार बजट किसानों और युवाओं पर केंद्रीत रहेगा। सरकार हर वर्ग को राहत प्रदान करेगी।
कोटा से दौसा लालसोट मेघा हाईवे 4 दिन बंद रहेगा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर कोटा को अब सवाई माधोपुर, दौसा की तरफ जोड़ने वाला मेघा हाइवे 4 दिन बंद रहेगा। राहुल गांधी पैदल यात्रा करते हुए इस रूट से ही दौसा लालसोट पहुंचेंगे। 10 दिसंबर को राहुल गांधी की यात्रा केशोरायपाटन स्थित रिलांयस पेट्रोल पंप से शुरू होकर बाजडली कापरेन के पास रुकेगी। इसके बाद 11 दिसंबर को आजाद नगर में रात्रि विश्राम होगा।


Download Android App
Download iOS App



