चेन्नई : अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उनकी पूरी कैबिनेट को पिछले हफ्ते मरीना बीच पर पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहिए था। रजनीकांत ने कहा कि अगर सरकार मरीना बीच पर द्रमुक नेता को दफन करने के लिए जगह देने के मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील करती तो वह विरोध छेड़ देते।
उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि करुणानिधि को दफनाये जाते समय राज्यपाल, कई मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आये थे। मुख्यमंत्री को नहीं आना चाहिए था? क्या पूरी कैबिनेट को नहीं आना चाहिए था? जनता क्या सोचेगी? क्या आप एमजीआर या जयललिता हैं। एमजीआर और जयललिता को करुणानिधि का विरोधी माना जाता था।


Download Android App
Download iOS App



