तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेंगे रजनीकांत

Summary :

रजनीकांत ने कहा कि वह तमिलनाडु विधानसभा के लिए उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। इससे करीब एक महीने पहले उन्होंने एलान किया था कि उनका लक्ष्य केवल विधानसभा चुनाव है।

मशहूर फिल्म स्टार रजनीकांत ने रविवार को कहा कि वह तमिलनाडु विधानसभा के लिए उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। इससे करीब एक महीने पहले उन्होंने एलान किया था कि उनका लक्ष्य केवल विधानसभा चुनाव है। राज्य में 21 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने की उम्मीद है। रजनीकांत से यह पूछे जाने पर कि क्या वह उपचुनाव लड़ेगे, इस पर उन्होंने कहा, ”नहीं।”

Rajinikanth

अभिनेता ने अभी अपना राजनीतिक दल शुरू नहीं किया है। उन्होंने 31 दिसंबर 2017 को घोषणा की थी कि राजनीति में उनका प्रवेश फलदायी होगा। यह पूछे जाने पर कि वह उपचुनाव में किस पार्टी का समर्थन करेंगे इस पर उन्होंने हवाईअड्डे पर पत्रकारों से कहा, ”माफ कीजिए, मैं अभी कुछ नहीं कह सकता।”

कमल हासन की पार्टी को बैटरी टॉर्च चुनाव चिह्न मिला

यह पूछे जाने पर कि क्या उनका मतलब राष्ट्रीय या क्षेत्रीय पार्टी से इस पर रजनीकांत ने पिछले महीने कहा था कि जो भी दल तमिलनाडु में ”पानी की समस्या” हल करेगा वह उसका समर्थन करेंगे।

Desk Team