कमल हासन की पार्टी को बैटरी टॉर्च चुनाव चिह्न मिला

Summary :

कमल हासन ने ट्वीट कर कहा, एमएनएम आगामी चुनावों के लिए हमें ‘बैटरी टॉर्च’ चुनाव चिह्न् देने पर चुनाव आयोग को धन्यवाद देती है। बिल्कुल उचित है।

अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने उनकी पार्टी मक्कल निधि माईअम (एमएनएम) को चुनाव चिह्न् के रूप में बैटरी टॉर्च दिए जाने पर निर्वाचन आयोग का आभार जताया है। उन्होंने इसे उचित और पार्टी के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए दिया गया बताया है।

कमल हासन ने ट्वीट कर कहा, ”एमएनएम आगामी चुनावों के लिए हमें ‘बैटरी टॉर्च’ चुनाव चिह्न् देने पर चुनाव आयोग को धन्यवाद देती है। बिल्कुल उचित है। एमएनएम तमिलनाडु और भारतीय राजनीति में एक नए युग के लिए ‘मशाल-वाहक’ बनने का प्रयास करेगी।”

हासन ने पिछले साल अपनी राजनीतिक पार्टी एमएनएम (पीपुल्स सेंटर फॉर जस्टिस) लॉन्च की थी। पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पिछले महीने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि पार्टी चरणबद्ध तरीके से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम जारी करेगी और युवाओं को चयन में तरजीह मिलेगी।

Desk Team