इथोपियन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 157 लोग थे सवार

Summary :

इथोपियन एयरलाइन ने एक बयान में कहा, हम पुष्टि करते हैं कि अदीस अबाबा से नैरोबी जाने वाली उड़ान संख्या ईटी 302 आज दुर्घटना की शिकार हो गई।

अदीस अबाबा से नैरोबी आ रहा इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान रविवार को रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। माना जा रहा है कि इस विमान में 149 सवारियां और चालक दल के आठ सदस्य मौजूद थे। इथोपिया के प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

इथोपियन एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ”हम पुष्टि करते हैं कि अदीस अबाबा से नैरोबी जाने वाली उड़ान संख्या ईटी 302 आज दुर्घटना की शिकार हो गई।” बयान में कहा गया, ”विश्वास किया जा रहा है कि इसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थे।” एयरलाइन ने कहा, ”राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और हम अभी किसी के जीवित होने या संभावित मौत की पुष्टि नहीं कर रहे है।”

Ethiopian Airlines

यह विमान स्थानीय समयानुसार तड़के आठ बजकर 38 मिनट पर बोले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड़डे से रवाना हुआ और छह मिनट बाद ही इसका ”संपर्क टूट” गया। प्रधानमंत्री आबी अहमद के कार्यालय ने ट्वीट करके कहा, ”आज सुबह अपनी नियमित उड़ान पर इथोपियन एयरलाइंस बोइंग 737 से कीनिया के नैरोबी जा रहे लोगों के परिजन को उनके प्रियजन को खोने के प्रति वह गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।”

राजस्थान में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

Desk Team