केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने भारतीय नौसेना के पूर्वी नौसैनिक कमान (ईएनसी) में चल रही अवसंरचना परियोजनाओं और प्रस्तावों की समीक्षा की। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, राजनाथ सिंह विशेष विमान से शनिवार को यहां पहुंचे और मुख्यमंत्री, राज्य एवं जिला प्रशासन के सदस्यों के साथ बैठक की।
उन्होंने अवसंरचना परियोजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। केन्द्रीय मंत्री ने नौसैनिकों को निर्देश दिया कि वे नौसेना की परियोजनाओं में तेजी लाने में सहयोग करें और असैन्य-सैन्य सहयोग भी बनाए रखें।

पूर्वी नौसैनिक कमान में नौसैनिकों के साथ रात्रि भोजन के बाद रेड्डी शनिवार को विजयवाड़ा लौट गए। विज्ञप्ति के अनुसार, इस यात्रा के दौरान सिंह को पूर्वी नौसैनिक कमान से जुड़े तमाम बातों से अवगत कराया गया।


Download Android App
Download iOS App



