राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल प्रदेश से भरेंगे नामांकन - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल प्रदेश से भरेंगे नामांकन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी बृहस्पतिवार को राज्य से राज्यसभा की सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी के नामांकन दाखिल करने से पहले सुक्खू ने बुधवार शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह-प्रभारी तेजिंदर बिट्टू, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और तीनों निर्दलीय विधायक भी शामिल हुए।
भाजपा के अध्यक्ष जे.पी.नड्डा का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त होने से प्रदेश की एक राज्यसभा सीट रिक्त होगी। कांग्रेस के पास हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों में से 40 के साथ पर्याप्त बहुमत है इसलिए सिंघवी की जीत तय मानी जा रही है।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है, नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 20 फरवरी है। राज्य की तीनों राज्यसभा सीट फिलहाल भाजपा के पास है। नड्डा के अलावा इंदु गोस्वामी और सिकंदर कुमार राज्य से संसद के उच्च सदन में दो अन्य सदस्य हैं। भाजपा ने नड्डा को इस बार गुजरात से राज्यसभा का टिकट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।