राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागालैंड के 57वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, “राज्य स्थापना दिवस पर नागालैंड के लोगों को बधाई।

नागालैंड विरासत, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का एक अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है। उज्जवल, समृद्धशाली और शांतिपूर्ण भविष्य के लिए इस खूबसूरत राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं।” अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “नागालैंड के मेरे भाइयो और बहनों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं।

यह राज्य अपनी महान संस्कृति के लिए मशहूर है। नागालैंड के लोग दयालु और साहसी होते हैं।”उन्होंने आगे कहा, “आने वाले समय में नागालैंड प्रगति की नई ऊंचाइयों को हासिल करें।” म्यांमार की सीमा से लगा नागालैंड 1 दिसंबर, 1963 को भारत का 16वां राज्य बना।


Download Android App
Download iOS App



