झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े बस स्टैंड खादगढ़ा (बिरसा मुंडा बस स्टैंड) में एक बार फिर से भीषण आग लगी है। बता दें कि आग ने तीन बसों को अपनी चपेट में ले लिया है, वहीं इससे कुछ दूरी पर दो और बसों में आग लगी है। यहां तीनों बसें पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड में सभी बसें खड़ी थी इसी बीच अचानक बसों में आग लगी है। हालांकि बसों में आग लगने के कारणों का अबतक कुछ पता नहीं चल सका है।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
घटना की सूचना मिलते हैं खादगढ़ ओपी प्रभारी आकाश भारद्वाज मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड के दो वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ओपी प्रभारी ने आज बताया कि फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग बुझाया जा रहा है


Download Android App
Download iOS App



