मसूरी : लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव सरदार दलीप सिंह मक्कड़ ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा से उत्तराखंड की पांच सीटो में एक नैनीताल की सीट लोजपा को देने की मांग की है और इस संबंध में संसदीय दल के चेयरमैन चिराग पासवान को भी अवगत करा दिया गया है।
मसूरी आये लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव सरदार दलीप सिंह मक्कड़ ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में मिल रहे खराब खाद्यान्न पर प्रदेश सरकार से साफ सुथरा राशन देने को कहा जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इस पर संज्ञान लिया और आज सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर अच्छा राशन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान से उत्तराखंड के एपीएल कार्ड धारकों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में 35 किलो राशन देने की मांग की है तथा अवगत कराया गया कि उत्तराखंड के 11 जिलों में कृषि उपज ना के बराबर है केवल दो जिले ही कृषि उपज करते हैं ऐसे में यहां के एपीएल कार्ड धारकों को 35 किलो राशन दिया जाय।
साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहा कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से कार्ड धारकों को दालें व तेल आदि भी दिया जाए। उन्होंने कहा काश्तकारों का पैसा समय से दिए जाने के लिए उन्होेंने सरकार से कहा जिस पर उनका भुगतान किया गया।


Download Android App
Download iOS App



