उद्योगपति रतुल पुरी ने शुक्रवार को मोजरबेयर बैंक धोखाधड़ी मामले में नियमित जमानत याचिका दाखिल की है। विशेष सीबीआई न्यायाधीश संजय गर्ग ने पुरी के वकील विजय अग्रवाल द्वारा दाखिल याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए अब शनिवार का दिन मुकर्रर कर दिया।
इस वर्ष अक्टूबर में, प्रवर्तन निदेशालय ने इसी अदालत में एक आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोपपत्र में पुरी और मोजरबेयर कंपनी का नाम था। ईडी ने 17 अगस्त को सीबीआई द्वारा किए एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया था, जिसके तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 354 करोड़ रुपये बैंक धोखाधड़ी के मामले में रतुल पुरी, उनके पिता दीपक पुरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की बहन और पुरी की मां नीता पुरी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।


Download Android App
Download iOS App



