मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी को लेकर मौसम विभाग ने राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने मुंबई के साथ ही ठाणे और कोंकण क्षेत्र में स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने की घोषणा की है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग ने बुधवार को मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए ”रेड बारिश” अलर्ट जारी किया है जो भारी वर्षा होने का संकेत देता है।
विभाग ने संकेत दिया है कि गुरुवार सुबह से अगले 24 घंटे के दौरान 204 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है लेकिन उस दिन रायगढ़ में भारी से भारी बारिश हो सकती है।भारतीय मौसम विभाग ने आज भारी बारिश की संभावना जताई है।

मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग मुंबई ने अगले कुछ घंटों के दौरान रायगढ़, मुंबई, रत्नागिरी, सतारा और सांगली जिलों में भारी बारिश और तेज हवा के साथ 40 किमी प्रति घंटे की गति के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी जारी की है।


Download Android App
Download iOS App



