हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की रेणुका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हृदय राम आज अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गये। भाजपा के प्रदेश प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री हृदय राम ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्यमंत्री ने श्री हृदय राम का पार्टी में स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके शामिल होने से पार्टी रेणुका विधानसभा क्षेत्र में और सशक्त होगी।
उन्होंने श्री हृदय राम को पार्टी में पूरा मान सम्मान प्रदान करने भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्री हृदय राम ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में बिना शर्त शामिल हुये हैं तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों में पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए पूर्ण निष्ठा और समर्पण से इसे सुदृढ़ करने के लिए कार्य करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



