कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मीडिया से कहा कि वह जिम्मेदार बने और जनता के सामने केवल सच को ही लाए क्योंकि फर्जी खबर से समाज को अपूर्णीय क्षति पहुंच सकती है। बंगाली टीवी चैनल24 घंटे की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में ममता ने कहा,‘‘ मीडिया का उद्देश्य जनता को सही राह दिखाना, लोगों का मार्गदर्शन करना है। फर्जी खबर देकर उन्हें भ्रमित करना नहीं है।’’
उन्होंने कहा,‘‘ एक फर्जी खबर दंगे फैला सकती है। गलत खबर फैलाने वाले को व्यक्तिगत स्तर पर फायदा पहुंच सकता है लेकिन ऐसी किसी भी हरकत से समाज को अपूर्णीय क्षति पहुंच सकती है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



