सुशांत सिंह की मौत के मामले में गंभीर आरोपों से घिरी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने खुद की और अपने परिवार की जान को खतरा होने का दावा करते हुए गुरुवार को मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी है। रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके पिता को उनके घर के बाहर मीडियाकर्मियों से घिरा दिखाया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा है। हमने स्थानीय पुलिस थाने को इसकी सूचना दी, यहां तक कि हम वहां गए भी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। हमने जांच अधिकारियों को भी बाहर उन तक पहुंचने में मदद करने के लिए कहा लेकिन वहां से भी मदद नहीं पहुंची। यह परिवार कैसे रहेगा?’’
वीडियो शेयर करते हुए रिया ने लिखा कि ‘‘इस वीडियो में दिख रहे व्यक्ति, मेरे पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती (सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी) हैं। हम ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिए अपने घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।’’
अभिनेत्री ने पोस्ट में हैशटैग सेफ्टी फॉर माय फैमिली का इस्तेमाल किया है। अभिनेत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर बुनियादी कानून व्यवस्था की पाबंदियां तो होनी चाहिए। अभिनेत्री ने कहा कि वह विभिन्न जांच एजेंसियों का सहयोग करने के लिए सहायता मांग रही है।
उन्होंने मुंबई पुलिस से आग्रह किया कि वह सुरक्षा मुहैया कराए ताकि परिवार जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर सके। इससे पहले, रिया ने एक न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू दिया था। उसमे रिया ने अपनी और सुशांत की यूरोप ट्रिप को लेकर कई खुलासे किए थे।सीबीआई रिया के परिवार के सदस्य से पूछताछ कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का रास्ता साफ कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



