Road Accident: तेलंगाना में सड़क दुर्घटना, कार-ट्रक की हुई भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत

Summary :

तेलंगाना के वारंगल जिले में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

देश में सड़क दुर्घटना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। एक ऐसा ही मामला तेलंगाना के वारंगल जिले से सामने आया है जहां पर मंगलवार को भीषण टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग भी घायल हो गए। 
दंपत्ति समेत बेटे की भी हुई टक्कर से हुई मौत
तेलंगाना में  यह तब हुआ जब वर्धन्नापेट के बाहरी इलाके में डीसी टांडा के पास एक कार खड़े ट्रक से जा टकराई और यह टक्कर इतनी भयानक थी कि दंपत्ति औऱ बेटे की मौके पर मौत हो गई थी। जैसे ही इस बात की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई तुरंत शवों को सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया । सड़क दुर्घटना में मृतकों की पुष्टि कृष्णा रेड्डी, वरलक्ष्मी और वेंकट साई रेड्डी के रूप में हुई है औऱ अन्य घायल नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।   
Road Accident News Truck Hit Car In Unnao, Three Killed In Accident - Road  Accident: उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे में तीन  की मौत, एक घायल - Amar Ujala Hindi News Live
पुलिस ने क्रेेन की मदद से गांड़ी को हटाया
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार आंध्रप्रदेश के औंगोल से वारंगल की ओर प्रस्थान कर रहा था। इसी दौरान कार की टक्कर ट्रक से हो गई और मौके पर परिवार की मौत हो गई । इस दुर्घटना के कारम सड़क पर बुरी तरह से जाम लग गया । इस बात की जानकारी जब नजदीकी पुलिस को सूचित की गई तबी पुलिस ने  क्रेन की मदद से मौके से क्षतिग्रस्त कार को हटाया और पूर्णत हाईवे भी खाली करवा दिया ।  

Desk Team