नई दिल्ली : सशस्त्र लूटेरों ने पश्चिम बंगाल के मालदा संभाग में नक्सल प्रभावित एक इलाके में दिल्ली-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला किया और करीब तीन लाख रुपये मूल्य का कीमती सामान लूट लिया। रेलवे ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रेलवे ने बताया कि लूटेरों ने किउल और जमालपुर के बीच धनउरी स्टेशन के नजदीक अलार्म चेन खींच कर ट्रेन को रोक दिया और बुधवार देर रात में यात्रियों के साथ लूटपाट की।
रेलवे ने बताया कि जमालपुर में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के समक्ष 10 यात्रियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया।
रेलवे ने बताया, ‘‘लूटपाट की गई मूल्यवान वस्तुओं की कीमत करीब 2.75 लाख रुपया बतायी गयी है। अपराधियों के पास देसी पिस्तौल थी। हालांकि, गोलीबारी की कोई घटना दर्ज नहीं करायी गयी है।’’ रेलवे ने बताया कि किसी भी यात्री को बड़ा जख्म या चाकू लगने की खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App





