ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यहां उत्कल विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे के विकास के लिये 100 करोड़ रुपये की सहायता देने की शनिवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ओडिशा के प्रमुख विश्वविद्यालय के 75 साल पूरा होने पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद यह घोषणा की।
पटनायक ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में सभी स्तरों पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘‘छह उत्कृष्टता केंद्र खोले जाने के लिये राज्य सरकार ने उत्कल विश्वविद्यालय के लिये 100 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं।’’ मुख्यमंत्री ने ओडिशा के विकास के लिये छात्रों से योगदान करने और इस ‘‘अभूतपूर्व विकास प्रक्रिया’’ का गवाह बनने का आह्वान किया।


Download Android App
Download iOS App



