एल्युमिनियम फॉयल में पैक की गई ये चीजें बन सकती है जहर

Summary :

आजकल ज्यादातर लोग बच्चों को एल्यूमिनियम फॉयल में खाना पैक करके देते हैं और अपना लंच भी इसी में पैक करके ले जाते हैं।

आजकल ज्यादातर लोग बच्चों को एल्यूमिनियम फॉयल में खाना पैक करके देते हैं और अपना लंच भी इसी में पैक करके ले जाते हैं। एल्यूमिनियम फॉयल में खाना नर्म और मुलायम भले ही रहता हो,लेकिन क्या आप जानते हैं यह हमारी सेहत के लिए काफी खतरनाक है। 
दरअसल एल्यूमिनियम खाने के संपर्क में आते ही प्रतिक्रिया करने लगता है। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है। तो आइए जानते हैं कि किन-किन चीजों को एल्यूमिनियम फॉयल में पैक नहीं करना चाहिए। 
1.अल्जाइम का खतरा
ज्यादा गर्म खाने को एल्यूमिनियम फॉयल में नहीं लपेटना चाहिए। इससे एल्यूमिनियम फॉयल पिघल जाता है और इसके तत्व खाने में मिल जाते हैं। एक रिसर्च में पता चला है कि फॉयल में अल्जाइमर और डिमेंशिया  होने की संभावना बढ़ जाती है। 
2.बैक्टीरिया होने का खतरा
कभी भी एल्यूमिनियम फॉयल में टमाटर,सिट्रिक फल और मसालेदार चीजें पैक नहीं करें। ये सभी चीजें फॉयल को खराब कर देती है जिससे बैक्टीरिया आसानी से आ सकते हैं।
3.सैंडविच को फॉयल में लपेट दें
यदि आपको किसी चीज को फ्रिज में रखना है तो ऐसे में आप एल्यूमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो ठंडे सैंडविच को भी फॉयल में लपेट सकते हैं।
4.बचे हुए खाने को नहीं पैक करें
गलती से भी बचे हुए खाने को एल्यूमिनियम फॉयल में पैक नहीं करना चाहिए। इसका इस्तेमाल आप माइक्रोवेव अवन में खाना बनाते समय भी नहीं करें। 

Desk Team