24 दिसंबर को जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज आचार्य महामंडलेश्वर के पद के 25 साल पूरे करेंगे। इस उपलक्ष्य में 24 दिसंबर को हरिद्वार के हरिहर आश्रम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा , जिसमें देश के कई बड़े संत और बड़ी राजनीतिक हस्तियां शिरकत करेंगी। इस भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी शिरकत करेंगे। कई राज्यों के नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियां अखाड़ा और आश्रम के साथ ही प्रशासन भी कर रहा है।
बता दें कि 24 दिसंबर से हरिद्वार के हरिहर आश्रम में शुरू होने वाला दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव 26 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में उद्घाटन पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में संत सम्मेलन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें हिमाचल, केरल, जम्मू कश्मीर के अलावा कई अन्य राज्यों के राज्यपाल भी मौजूद रह सकते हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



