RSS प्रमुख मोहन भागवत गुजरात में समाजशक्ति संगम कार्यक्रम में स्वयंसेवक को करेंगे संबोधित

Summary :

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में संगठन के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में संगठन के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।  पदाधिकारी ने बताया कि समाजशक्ति संगम कार्यक्रम में लगभग 15,000 स्वयंसेवक शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 2025 में आरएसएस के शताब्दी समारोह से जुड़े कार्यक्रमों की शृंखला के तहत आयोजित किया जा रहा है। पदाधिकारी के मुताबिक, ‘समाजशक्ति संगम’ का आयोजन अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में किया जा रहा है, जहां आरएसएस के सरसंघचालक भागवत शाम को स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।
भारत को आत्मनिर्भर शक्तिशाली बनाना आरएसएस का लक्ष्य
आरएसएस की कर्णावती (अहमदाबाद) इकाई ने इस आयोजन के लिए भेजे गए अपने आमंत्रण में कहा है, “एक स्वाभिमानी, आत्मनिर्भर और शक्तिशाली भारत हम सभी का सपना है। इस सपने को साकार करने के लिए एक अनुशासित संगठित समाज का निर्माण जरूरी है, जिसके लिए आरएसएस लगातार काम कर रहा है। साथ ही राष्ट्र के कार्य की सफलता के लिए ‘सज्जन शक्ति’ का प्रेरक सहयोग अति आवश्यक है।

Desk Team