आरएसएस, पीएफआई हथियार प्रशिक्षण और अवैध अभ्यास कर रहे हैं : मुख्यमंत्री 

Summary :

NULL

तिरूवनंतपुरम : केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे संगठन अवैधकवायद और हथियार प्रशिक्षण ले रहे हैं और सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विजयन ने कहा कि अगर जरूरत हुई तो सरकार एक कानून बनाकर सार्वजनिक और पूजा स्थलों पर किये जाने वालेव्यायाम और हथियारों के प्रशिक्षण पर प्रतिबंध लगाएगी।

उन्होंने कहा कि यह सरकार के संज्ञान में आया है कि लाठियों का इस्तेमाल करते हुये संघके कार्यकर्ता कुछ पूजा स्थलों, विद्यालयों के मैदानों और व्यक्तियों की खाली जमीनों परकसरत करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हथियारों के अवैध प्रशिक्षण और अभ्यास में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team