रायपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने पार्टी से निकाले गए बड़े नेताओं को जयचंद करार देते हुए कहा है कि भाजपा और सीएम के लिए काम करने वाले जयचंद अब पार्टी से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब जीत का रथ कोई रोक नहीं सकता। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया का मानना है कि आने वाले चुनाव में जीत कांग्रेस की ही होगी। पार्टी के जो जयचंद हैं वो बाहर हो गए हैं और अब कांग्रेस की जीत का रास्ता साफ हो गया है।
साफ है कि पुनिया ने बिना नाम लिए पार्टी छोड़ने वाले वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधा है। पुनिया ने इस बयान के जरिए मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होने कहा कि इन्हीं जयचंदों की वजह से भाजपा अब तक सत्ता में आते रही है। सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से पदयात्रायें, जनअधिकार सम्मेलन, धरना प्रदर्शन आंदोलन हुये है।
जनता से और कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं से किसी न किसी कार्यक्रम के माध्यम से सम्पर्क निरंतर हो रहा है। जितने भी कांग्रेस के कार्यक्रम है सब जबरदस्त तरीके से हुये है। वही कांग्रेस के कार्यकर्ता, आम लोग भी आते है। कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह से उत्साहित है और भाजपा को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेकने में लगे हुये है।
अभी कांग्रेस पार्टी के संगठन में कुछ परिवर्तन हुआ है। कुछ मानक निर्धारित थे, उसमें हो सकता है तो कुछ लोग छूटे हो, लेकिन उन सबकी सेवायें ली जायेंगी, कहीं न कही एडजेस्टमेंट किया जायेगा। कांग्रेस अपने किसी भी कार्यकर्ता को निराश हतोत्साहित नहीं छोड़ेगी। कांग्रेस हर हालात में सबका सम्मान, सबकी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



