केरल : पलक्कड़ में RSS कार्यकर्ता की हत्या, बीजेपी ने PFI के सहयोगी दल SDPI पर लगाया आरोप

Summary :

केरल के पलक्कड़ जिले में एक गिरोह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी।

केरल के पलक्कड़ जिले में आज एक गिरोह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी। 45 वर्षीय श्रीनिवासन पर हमलावरों के एक समूह ने उनकी दुकान पर ही हमला किया। घटना को लेकर बीजेपी ने पीएफआई के सहयोगी दल सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) पर आरोप लगाया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शनिवार दोपहर को श्रीनिवासन पर अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने हमला कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बता दें कि इससे कुछ घंटे पहले यहां पास के एक गांव में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक नेता की हत्या का मामला सामने आया था। 

पश्चिम बंगाल : शांतिनिकेतन में आदिवासी लड़की से सामूहिक बलात्कार

सुबैर (43) की जिले के एलाप्पल्ली में कथित तौर पर उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह शुक्रवार दोपहर एक मस्जिद में नमाज अदा कर घर लौट रहे थे। हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने आरोप लगाया कि श्रीनिवासन की हत्या के पीछे पीएफआई की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) है।

Desk Team