चेन्नई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता के आवास पर अज्ञात लोगों द्वारा किया गया है। शहर के पास तांबरम में चित्लपक्कम में आरएसएस कार्यकर्ता सीतारमन के आवास पर पेट्रोल बम से हमला हुआ है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। फिलहाल बम फेंकने वाले 2 अज्ञात लोगों को पकड़ने की कोशिश जारी है।
पीएफआई के पदाधिकारियों को कोयंबटूर में गिरफ्तार
बता दें कि तमिलनाडु के पोल्लाची में बीजेपी और हिंदू मुन्नानी पदाधिकारियों की दो कार और दो ऑटोरिक्शा को कुछ अज्ञात लोगों ने शुक्रवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। एनआईए द्वारा ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) के पदाधिकारियों को कोयंबटूर में गिरफ्तार किए जाने और गुरुवार रात बीजेपी के कार्यालय तथा एक कपड़े के शोरूम पर पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना के बाद ये वारदात हुई।
पुलिस ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर पोल्लाची के कुमारन नगर में तड़के करीब तीन बजे बीजेपी के एक पदाधिकारी के घर के बाहर खड़ी कार पर डीज़ल से भरी प्लास्टिक की थैली फेंक कर आग लगाने की कोशिश की। आग लगाने में विफल रहने पर उन्होंने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि आवाज सुन बीजेपी के पदाधिकारी बाहर आए और उन्होंने दो लोगों को एक मोटरसाइकिल पर भागते देखा। इसी तरह बीजेपी के एक अन्य सदस्य की कार भी इसी इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी।


Download Android App
Download iOS App



