बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही किलकारियां गुजने वाली हैं। अदाकारा
बिपाशा जल्द ही मां बनने वाली हैं और इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी फेज को बहुत
एन्जॉय कर रही हैं। करण और बिपाशा अपने पहले बच्चे के दुनिया में आने का बड़ी
बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने
अपने परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के साथ बेबी शॉवर का सेलिब्रेशन रखा था। बेबी शॉवर
सेलिब्रेशन की कई वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बेबी शॉवर में सून टू बी पैरेंट्स यानि बिपाशा और करण दोनों की काफी प्यारे लग
रहे थे। पार्टी की थीम के मुताबिक एक्ट्रेस ने पिंक कलर का बेहद की खूबसूरत गाउन
पहना था वहीं दिल मिल गए फेम एक्टर ने ब्लू कलर का सूट पहन रखा था। इस दौरान दोनों
ने फैमली और फ्रेंड्स के साथ पैपराजी के सामने केक भी कट किया।
वहीं केक कटिंग के बाद स्टार कपल ने पैपराजी के सामने जमकर पोज भी दिए। इसी के
साथ पैपराजी के सामने बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर का मजाक उड़ाती नजर आई।
इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें अदाकारा
अपने पति करण की तरफ देखते हुए कहा, “पापा बनने वाले हैं और अभी तक खुद ही
बेबी हैं।”
इस बात पर करण पहले तो अपनी वाइफ बिपाशा को घूरते है और फिर मीडिया को देखकर
“ओओ” करते है फिर कहते है कि “ओह? क्या तुम लोग
हैरान हो?
जैसे कि तुम्हें पता ही
नहीं था!” ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो गया है और वीडियो पर सोशल
मीडिया यूजर्स मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”हसबैंड बेबी ही रहता है…बच्चे के आने के बाद
भी”। दूसरे यूजर ने लिखा, ”मिस्टर बीन जैसा एक्सप्रेशन क्यों देते हैं हमेशा?”


Download Android App
Download iOS App










