पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ हुए एक्शन के बाद संगठन के समर्थकों का देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। महाराष्ट्र के पुणे में कल ज़िला कलेक्टर के कार्यालय के बाहर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। इस दौरान पुलिस ने PFI के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जिन्हें शनिवार को गिरफ़्तार कर लिया गया।
बता दें कि पुणे ज़िला कलेक्टर के कार्यालय के बाहर ED-CBI-पुलिस की छापेमारी के खिलाफ इकट्ठा हुई भीड़ में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे सुने गए। इसके बाद तुरंत हरकत में आई पुलिस ने PFI के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जिन्हें आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही बिना अनुमति प्रदर्शन करते के आरोप में 60-70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत देशभर में PFI के खिलाफ कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, पुणे में विरोध प्रदर्शन के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें कुछ लोग ‘आल्लाहू अकबर’ के साथ ही ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं। पीएफआई के खिलाफ देशव्यापी एक्शन को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑपरेशन ऑक्टोपस नाम दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



