देश में रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-V की शुरुआत हो चुकी है। सीमित शुरुआत के तौर पर स्पुतनिक-वी का पहला टीका आज हैदराबाद में लगाया गया। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लैब ने इसकी जानकारी दी। रूस में बनी वैक्सीन की पहली खेप एक मई को भारत पहुंची है।
भारतीय नियामक ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने 13 मई 2021 को देश के नए कोविड-19 संक्रमणों में खतरनाक वृद्धि के बीच स्पुतनिक वी के उपयोग को मंजूरी दी थी। इस दवा की और खेप आने वाले महीनों में भारत पहुंचने वाली है। उसके बाद भारतीय विनिर्माता भागीदारों से भी इसकी आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
अगले हफ्ते से भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी स्पूतनिक-V वैक्सीन, जुलाई से देश में ही शुरू होगा उत्पादन
स्पुतनिक-V भारतीय बाजार में महामारी के खिलाफ तीसरी वैक्सीन है। स्पुतनिक-वी टीके की वर्तमान में कीमत इस पर पांच प्रतिशत जीएसटी सहित अधिकतम 948 रुपये प्रति टीका है। स्थानीय विनिर्माताओं से इसकी आपूर्ति शुरू होने पर इसका दाम कम होने की संभावना है।
स्पुतनिक वी को रूस के गामालेया नेशनल सेंटर द्वारा विकसित किया गया है। यह भारत में ऐसे समय में इस्तेमाल होने वाला तीसरा टीका होगा, जब देश दूसरी लहर की चपेट में है, जो कि काफी खतरनाक है। इस बीच भारत में टीकों की मांग काफी बढ़ गई है।


Download Android App
Download iOS App



