बागी विधायकों ने किये शिरडी के साई बाबा के दर्शन

Summary :

महानगर में पिछले सप्ताह से डेरा डाले कर्नाटक के 14 बागी विधायक साई बाबा मंदिर के दर्शन करने शनिवार को शिरडी पहुंचे।

महानगर में पिछले सप्ताह से डेरा डाले कर्नाटक के 14 बागी विधायक साई बाबा मंदिर के दर्शन करने शनिवार को शिरडी पहुंचे। कांग्रेस-जद (एस) के ये बागी  विधायकों ने अहमदनगर जिले के शिरडी स्थित साई बाबा मंदिर के दर्शन किये।  सूत्रों ने कहा, ‘‘विधायक एक निजी विमान से शिरडी के लिए रवाना हुए  वे आज बाद में लौटेंगे।’’ 
शुक्रवार को इन 14 विधायकों में से चार ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस्तीफा देने और कर्नाटक की 13 महीने पुरानी जद(एस)-कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद विधायक पिछले शनिवार से मुंबई में डेरा डाले हुए हैं।
 बृहस्पतिवार को वे अपना इस्तीफा सौंपने बेंगलूरू गए थे, लेकिन उसी दिन मुंबई स्थित आलीशान होटल वापस आ गए थे। कर्नाटक विधानसभा का 11 दिवसीय मानसून सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया। 

Desk Team