कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रमुख सलाहकार सैम पित्रोदा द्वारा पुलवामा हमले और वायुसेना की एयर स्ट्राइक को लेकर दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बयान सेना के पराक्रम पर उंगली उठाने वाला और आतंकवाद का समर्थन करने वाला है।
शिवराज चौहान ने ट्वीट कर पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा, ”कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार, मार्गदर्शक सैम पित्रोदा का बयान देश को केवल आहत करने वाला नहीं, बल्कि शर्मनाक है। राजनीतिक लाभ के लिए कोई सेना के पराक्रम पर उंगली उठाए और आतंकवाद का समर्थन करे, इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ हो ही नहीं सकता। डूब मरो। जनता माफ नहीं करेगी।”
पुलवामा हमले पर सैम पित्रोदा का बड़ा बयान, कहा-कुछ लोगों की गलती की सजा पूरे PAK को देना ठीक नहीं
कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सुरक्षा बल पर आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले का जिक्र करते हुए पित्रोदा ने कहा है कि ऐसी घटनाएं हर समय होती हैं और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद सीमा पार विमानों को भेजकर भी प्रतिक्रिया दे सकती थी, लेकिन यह दुनिया से निपटने का सही तरीका नहीं है।
सैम पित्रोदा ने साथ ही एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या पर भी सवाल उठाया है। वायु सेना ने पुलवामा में सुरक्षा बल पर हमले के बाद सीमा पार बालाकोट में आतंकियों के ठिकाने पर हमला कर बड़ी संख्या में आतंकियों को मार गिराया था।


Download Android App
Download iOS App




