नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के एक सहयोगी को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया। उसे उसके तथा अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पेशे से ज्वेलर नजमुदीन साथक को धनशोधन निवारण कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि नजमुदीन को जाकिर नाइक की मदद करने और धनशोधन में उसकी सहायता करने को लेकर गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों का आरोप है कि नजमुदीन ने करीब 50 करोड़ रूपए के कोष नाइक को भेजे जिनका बाद में धनशोधन किया गया।
उन्होंने कहा कि नजमुदीन ‘‘ग्लोबल ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन एफजीई एलएलसी’’ का निदेशक भी है जो जाकिर नाइक के पीस टीवी चैनल की स्वामी कंपनी है। उसे मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



