Aaj Ka Mausam 02 Nov: दिल्ली की हवा में घुलने लगा जहर, मुरासु चक्रवात के असर से बंगाल-ओडिशा में भारी बारिश, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

मानसून के बाद भी देश के कई हिस्सों में मौसम खराब बना हुआ है, जिसका मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में उठा 'मुरासु' चक्रवात है। यह चक्रवात आज (2 नवंबर) चेन्नई से 250 किमी दूर है और कल 3 नवंबर को ओंगोल तट से टकराएगा।

मानसून जाने के बाद भी मौसम खराब है, कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज (2 नवंबर) बिहार से केरल तक 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम में हुए इस बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी में उठा ‘मुरासु’ चक्रवात है, जो इस समय चेन्नई से 250 किलोमीटर दूर है। IMD कि ये कल यानी 3 नवंबर को ओंगोल के तट से टकराएगा, जिससे देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। राजधानी देलही में मौसम ठंडा बना हुआ है, लेकिन इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

किन 18 राज्यों में होगी बारिश?

  • दिल्ली
  • पश्चिम बंगाल
  • हिमाचल प्रदेश
  • आंध्र प्रदेश
  • हरियाणा
  • उत्तर प्रदेश
  • पंजाब
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • महाराष्ट्र
  • गुजरात
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • असम
  • तेलंगाना

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्र में 02 नवंबर की शाम को बारिश हो रही है। पिछले दिनों हुई बारिश ने दिल्ली और सटे एनसीआर की हवा को काफी हद तक साफ कर दिया था। हालांकि, CPCB के अनुसार अक्षरधाम और ITO के आसपास AQI 349, जबकि इंडिया गेट और जनपथ में 335 दर्ज किया गया। दिवाली से पहले ही राजधानी की हवा में जहर घुलने लगा है।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश केचक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर कम होने लगा है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और सुहावना रहेगा, जिससे दिन में धूप खिलेगी और सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होगी। हालांकि, इटावा, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, हरदोई, उन्नाव, देवरिया, आजमगढ़, रायबरेली, अयोध्या और आगरा में हल्की बारिश हो सकती है।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तूफान का सबसे ज्यादा असर

Aaj Ka Mausam 02 Nov
West Benagl Weather (File Photo)

तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान वहां 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। बंगाल के कोलकाता, हावड़ा और ओडिशा के पुरी, कटक व भुवनेश्वर जैसे कई जिलों में चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। इसलिए समुद्र के आस-पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (Max) न्यूनतम तापमान (Min)
दिल्ली (Delhi) 29°C 18°C
जयपुर (Jaipur) 30°C 18°C
चेन्नई (Chennai) 28°C 25°C
शिमला (Shimla) 20°C 09°C
पटना (Patna) 30°C 22°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 26°C
रांची (Ranchi) 26°C 19°C
लखनऊ (Lucknow) 29°C 20°C
नैनीताल (Nainital) 20°C 12°C
कोलकाता (Kolkata) 31°C 25°C
भोपाल (Bhopal) 29°C 19°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।