Sanjauli Mosque Row : शिमला में मस्जिद को लेकर भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Summary :

हिमाचल प्रेदश की राजधानी शिमला में मस्जिद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिमला के संजौली में मस्जिद(Sanjauli Mosque Row ) को लेकर चल रहा हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदर्शनकारी मस्जिद की तरफ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिसको रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किए गये है, जो प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में लगा हुआ है Sanjauli Mosque Row : शांति व्यवस्था बनाये रखे- विक्रमादित्य सिंह Sanjauli Mosque Row : राज्य में अब हालात बर से बद्द्तर होते जा रहे हैं जिसपर हिमाचल…

Sanjauli Mosque Row

हिमाचल प्रेदश की राजधानी शिमला में मस्जिद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिमला के संजौली में मस्जिद(Sanjauli Mosque Row ) को लेकर चल रहा हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदर्शनकारी मस्जिद की तरफ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिसको रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किए गये है, जो प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में लगा हुआ है

Sanjauli Mosque Row : शांति व्यवस्था बनाये रखे- विक्रमादित्य सिंह

Sanjauli Mosque Row : राज्य में अब हालात बर से बद्द्तर होते जा रहे हैं जिसपर हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बयान भी सामने आया है। इस मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा है कि सभी को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन कोई ऐसी स्थिति न बने जिससे प्रदेश की शांति व्यवस्था खराब हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश का लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने नहीं दिया जा सकता है, ये पूरा मामला कोर्ट में है। अगर मस्जिद वाली जगह अवैध पाई गई तो कार्रवाई होगी और कानून के तहत उसको गिराया जाएगा।

Shimla Sanjauli Masjid Case Live Protest Today, Section 163 Imposed In Area  Himachal Pradesh News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Shimla Masjid  Case Live:मस्जिद के अवैध निर्माण पर

शिमला में लगा धारा 163

इस मामले पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है उन्होंने कहा है कि यह अवैध निर्माण का मुद्दा है, इसको मस्जिद विवाद से नहीं जोड़ना चाहिए। चौहान ने कहा कि लोगों ने इस मुद्दे को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है। आज के लिए हिंदू संगठनों ने जो आह्वान किया गया था, उसके लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह तैयार है, ताकि राज्य में शांति बनी रहे। हमने पहले ही धारा 163 लगा दी है। आपको बता दें कि हिंदू संगठनों की मांग है कि मस्जिद का अवैध निर्माण तुड़वाया जाए. बीते दिन मल्याणा में दोनों समुदायों के बीच हुई लड़ाई के बाद यह मामला भड़क उठा था।

Shimla Masjid Row: हिमाचल में 'अवैध' मस्जिद निर्माण पर संग्राम! शिमला में  सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन, जानें क्यों मचा है बवाल - shimla masjid  controversy ...

ओवैसी ने कांग्रेस पर लगाया भाजपा की भाषा बोलने का आरोप

AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले पर कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। ओवैसी ने शिमला के मस्जिद विवाद पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। क्या हिमाचल की सरकार भाजपा की सरकार है, यही है “सबका साथ सबका विकास” और “यही है मोहब्बत की दुकान”में नफरत ही नफरत है ।

Sanjauli Mosque row: मस्जिद निर्माण के खिलाफ हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन,  पुलिस पर की पत्थरबाजी, हुई लाठीचार्ज:

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar