संयुक्त राष्ट्र महासचिव से संजय राउत ने की ‘विश्व गद्दार दिवस घोषित करने की अपील’

Summary :

उद्धव गुट की शिवसेना से अलग हुए महाराषट के मुख्यमंत्री के खिलाफ शिवसेना नेता संजय राउत पूरी तरह से हमलावर हैं उन्होनें इसे लेकर 20 नेता संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र से 20 जून को ‘विश्व गद्दार दिवस’ घोषित करने के लिए याचिका दायर की

उद्धव गुट की शिवसेना से अलग हुए महाराषट के मुख्यमंत्री के खिलाफ शिवसेना नेता संजय राउत पूरी तरह से हमलावर हैं उन्होनें इसे लेकर 20 नेता संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र से 20 जून को ‘विश्व गद्दार दिवस’ घोषित करने के लिए याचिका दायर की  जिसके बाद यह मुद्धा अब चर्चा का विषय बनता जा रहा है 
 विश्व गद्दार दिवस के रूप में मनाने की अपील
उन्होनें UN में पत्र लिखा और कहा  कि मैं आपको 20 जून को विश्व गद्दार दिवस के रूप में मनाने की अपील के साथ लिख रहा हूं। महोदय, मैं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नामक एक पार्टी का प्रतिनिधित्व करता हूं और भारत में उच्च सदन से सांसद हूं। मेरी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) राउत ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को संबोधित अपने पत्र में कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिमी भारत का एक प्रमुख राज्य है। इसकी शुरुआत श्री बालासाहेब ठाकरे ने 1966 में की थी, जिन्होंने मुंबई (पूर्व में बॉम्बे) में स्थानीय युवाओं के कारणों का समर्थन किया था। उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया। राउत ने कहा, “मेरी पार्टी का नेतृत्व अब श्री उद्धव ठाकरे कर रहे हैं और वह 28 नवंबर, 2019 से 29 जून, 2022 तक महाराष्ट्र के सीएम थे।”
संजय राउत ने लगाया बड़ा आरोप 
वहीं इस पूरे लेख में संजय राउत ने लिखा कि कैसे एकनाथ शिंदे सहित 40 विधायक मुंबई छोड़कर 20 जून को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उकसाए जाने के बाद गुजरात चले गए और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाडी सरकार के पतन के लिए भाजपा पर आरोप लगाया और कहा कि 20 जून को शिवसेना के 40 विधायकों के एक बड़े समूह ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा उकसाए जाने के बाद हमें छोड़ दिया। 
एकनाथ शिंदे को बताया हत्यारा 
इसके अलावा राउत ने कहा कि जिन 40 विधायकों ने हमें चाकू मारा, उनका नेतृत्व एक प्रमुख विधायक  एकनाथ शिंदे (जो अब महाराष्ट्र के सीएम हैं) कर रहे थे। उनके साथ एमवीए सरकार का समर्थन करने वाले 10 और निर्दलीय हमें छोड़कर चले गए। विधायकों पर आरोप लगाते हुए उन्होनें कहा कि, विधायकों ने उद्धव ठाकरे की बीमारी का फायदा उठाया है जो 12 नवंबर और 19 नवंबर, 2021 को दो बड़ी सर्जरी के कारण बीमार थे और 20 जून को ‘विश्व गद्दार दिवस’ बनाने की अपील की। राउत ने एकनाथ को घेरते हुए कहा  मैं आपसे 20 जून को विश्व गद्दार दिवस के रूप में मनाने की अपील कर रहा हूं, जिस तरह 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसा किया जाना चाहिए ताकि दुनिया गद्दारों को याद रखे। 

Desk Team