शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर से केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होनें यह हमला चीन को लेकर बोला है, आपको बता दें कि संजय राउत ने पीएम मोदी और रक्षा मंत्री को घेरते हुए कहा, “चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है और इसके सबूत भी सामने आए हैं। अगर रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री इसे स्वीकार नहीं करते हैं तो लगता है कि यह भारत माता के साथ नाइंसाफी है। राहुल गांधी अगर कुछ कहते हैं तो सोच-समझकर कहते हैं
चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया – राहुल गांधी
इसके अलावा हम आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग झील के तट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया है। राहुल गांधी ने बताया कि यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि चीन की सेना हमारी सीमा में घुसी है। यहां के लोग कहते हैं कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया है।


Download Android App
Download iOS App



