गौतम अडाणी और शरद पवार की मुलाकात पर संजय राउत का बयान, बोले- इसमें क्या है गलत

Summary :

उद्योगपति गौतम अडाणी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार की मुलाकात पर संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है

उद्योगपति गौतम अडाणी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार की मुलाकात पर संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि गौतम अडाणी और पवार की मुलाकात का कुछ अलग मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं के साथ उद्योगपतियों की मीटिंग होती रहती है, इसमें गलत क्या है?
अडाणी और शरद पवार की मुलाकात 
Mumbai: गौतम अडानी ने शरद पवार से की मुलाकात, दो घंटे तक बंद कमरे में हुई  बातचीत | Gautam Adani meets Sharad Pawar at Mumbai Residence - Hindi  Oneindia
अडाणी और पवार की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। अजित पवार ने कहा कि मैं इसके बारे में नहीं जानता…कई राजनीतिक लोग उनसे मिलते हैं। उनके (अडानी) पर लगे आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए एक समिति गठित की है… यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति से मिलता है, अगर वे एक-दूसरे को जानते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
पुंछ में भारतीय सेना की गाड़ी पर आतंकी हमले
पुंछ में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमले में शहीद हुए 5 जवान, ग्रेनेड हमले से  ट्रक में लगी आग
संजय राउत ने पुंछ में भारतीय सेना की गाड़ी पर आतंकी हमले को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। राउत ने कहा कि पुंछ में सैनिकों की शहादत इसलिए हुई क्योंकि पूरी सरकार कर्नाटक चुनाव में व्यस्त है। देश के सीमा पर हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार को सिर्फ चुनाव की पड़ी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले पुलवामा हमले पर भी पूर्व राज्यपाल ने जो कुछ खुलासा किया, यह सब क्या हो रहा है? केंद्र सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।
राज ठाकरे को राउत ने बताया भाजपा का तोता
संजय राउत ने मनसे चीफ राज ठाकरे को भाजपा का तोता बताया है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे भाजपा के लिए पोपट (तोता) की तरह काम कर रहे हैं, जो इशारा बीजेपी करती है वो बोलते हैं। राउत ने कहा कि अगर राज ठाकरे कहते हैं कि खारघर मौत मामले के साथ महाराष्ट्र में कोरोना से मौत की जांच की मांग कर रहे हैं तो फिर पूरे देश में कोविड से होने वाली मौतों की भी जांच होनी चाहिए।
मामले की जांच- संजय राउत  
संजय राउत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गंगा में जो शव बह रहे थे, उस मामले की भी जांच होनी चाहिए। राउत ने मनसे चीफ पर तंज कसते हुए कहा कि राज ठाकरे तो एक अंतराष्ट्रीय नेता हो गए हैं, वो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोर्न स्टार वाले मामले पर भी बोल सकते हैं।मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में अपने खिलाफ दर्ज शिकायत को लेकर संजय राउत ने कहा कि मेरे खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज किया गया तो करने दो, मैं नही डरता। लेकिन खारघर में इतने लोगों की मौत हो गई और सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम फडणवीस क्यों चुप हैं? लोगों की धूप, गर्मी और पानी की कमी से मौत हो रही थी और वो अमित शाह की एसी वाले शामियाने में स्वागत को व्यस्त थे, ये हत्या का मामला है।  

Desk Team