संजय राउत ने ट्वीट कर BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘…उसको अपने खुदा होने पर इतना यकीं था’

Summary :

संजय राउत ने सोमवार को एक शायरी ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “तुम से पहले वो जो इक शख़्स यहां तख़्त-नशीं था, उस को भी अपने ख़ुदा होने पे इतना ही यक़ीं था।”

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर खींचतान जारी है। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस अभी भी गठबंधन पर विचार कर रहे हैं और इसके लिए आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज मुलाकात करेंगे। लेकिन इन सब के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर हमला बोला है। संजय राउत ने सोमवार को एक शायरी ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “तुम से पहले वो जो इक शख़्स यहां तख़्त-नशीं था, उस को भी अपने ख़ुदा होने पे इतना ही यक़ीं था – हबीब जालिब।” 


बता दें कि राजग से अलग हो चुकी शिवसेना का भाजपा पर हमले करना लगातार जारी है। इस क्रम में संजय राउत रोज एक शायराना ट्वीट कर उनपर हमला बोलते है।

Desk Team