मुंबई और पुणे में 20 महीने के बाद बुधवार से पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल एक बार फिर से खुलेंगे। ये स्कूल मुंबई में बुधवार से और पुणे शहर में बृहस्पतिवार से खुलेंगे।
बीएमसी ने जारी किया स्कूलों को खोलने का आदेश
महानगर में स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने मंगलवार को जारी किया।
कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से ही स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद थे।
ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर हुई 28
इससे पहले कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर चार दिसंबर से स्कूलों को पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खोलने का फैसला टाल दिया गया था।
पुणे में, बृहस्पतिवार से स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश पुणे नगरपालिका (पीएमसी) के आयुक्त विक्रम कुमार द्वारा जारी किया गया।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर 28 हो गयी है।


Download Android App
Download iOS App



