भुवनेश्वर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं ओडिशा के पूर्व मंत्री एसके मतलूब अली का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।
मंत्री के बेटे मसूद अली ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के बाद सात सितम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अली के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा है।
मतलूब अली का जन्म 16 दिसम्बर 1942 को हुआ था। वह ओडिशा के माहंगा निर्वाचन क्षेत्र से बतौर कांग्रेस उम्मीदवार चार बार(1974, 1980, 1985 और 1995) विधायक चुने गए। जे. बी. पटनायक और नंदिनी सतपथी की सरकार में अली विद्युत एवं सिंचाई, ग्रामीण विकास और उच्च शिक्षा मंत्री रहे।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (ओपीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक और कई पार्टियों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


Download Android App
Download iOS App



