महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में पूर्व नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंगलवार को निचले सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। यह घटनाक्रम इन खबरों के दरम्यान हुआ कि राधाकृष्ण विखे पाटिल कुछ कांग्रेस विधायकों के संग बीजेपी में शामिल हो सकते हैं और उन्हें देवेंद्र फड़णवीस नीत सरकार में शामिल किया जाएगा।
राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से पाला बदल कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। वह अहमदनगर लोकसभा सीट से 2.81 लाख वोटों से जीते हैं। राधाकृष्ण विखे पाटिल ने अपने बेटे के बीजेपी में शामिल होने के बाद मार्च में विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया था।
अधिकारों की लड़ाई के मामले में SC का पुडुचेरी के मुख्यमंत्री को नोटिस
इस्तीफा देने के बाद राधाकृष्ण ने कहा, मैंने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए प्रचार भी नहीं किया था। मुझे हाईकमान पर संदेह नहीं है, उन्होंने मुझे विपक्ष का नेता बनाकर मुझे मौका दिया था। मैंने अच्छा काम करने की कोशिश की लेकिन स्थिति इस्तीफा देने की बन गई। एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेता ने विधायक के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे को उनके दफ्तर में अपना इस्तीफा सौंपा।


Download Android App
Download iOS App



