राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने युवाओं से जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिये उच्च लक्ष्य तय करने का आव्हान किया है। श्री सिंह आज भरतपुर में महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन में सही दिशा तय करने के लिए ज्ञान का सार्थक उपयोग करना आवश्यक है।
श्री सिंह ने समारोह में 42 छात्राओं और 15 छात्रों को पदक एवं प्रमाण पत्र दिये। इस अवसर पर श्री सिंह ने बृज विश्वविद्यालय के कुलपति को आपरेशनल रिसर्च पर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित करने के निर्देश भी दिये।
समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति एस.रविन्द, भट ने दीक्षान्त भाषण में महाविद्यालय के जीवन को बहुत ज्यादा जटिल और चुनौतीपूर्ण बताते हुये बेटियों को शिक्षा सहित प्रत्येक मोर्चे पर आगे रहने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति अश्वनी कुमार ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियो की जानकारी दी। दीक्षान्त समारोह में राज्यपाल श्री सिंह ने वर्ष 2017 के 8720 और वर्ष 2018 के 6674 स्नातकोत्तर एवं वर्ष 2018 के 11144 स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री भी जारी की।


Download Android App
Download iOS App



